बिहार में नक्सलवाद का 'The End', 3 लाख के इनामी सुरेश कोड़ा के सरेंडर के साथ 'नक्सल मुक्त' हुआ राज्य

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Feb, 2026 04:17 PM

bihar becomes naxal free with the surrender of suresh koda

बिहार पुलिस ने राज्य को पूरी तरह 'नक्सल मुक्त' घोषित कर दिया है। मुंगेर में तीन लाख के इनामी शीर्ष माओवादी सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने STF के समक्ष तीन असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में कारतूस के साथ आत्मसमर्पण कर दिया

Bihar News : बिहार पुलिस ने दावा किया है कि तीन लाख रुपए के इनामी शीर्ष माओवादी सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम के आत्मसमर्पण के साथ राज्य 'नक्सल मुक्त' हो गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, कोड़ा पर कम से कम 60 मामले दर्ज थे, जिनमें से कई गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज किए गए थे। 

STF के समक्ष किया आत्मसमर्पण
बयान में कहा गया है कि कोड़ा ने तीन असॉल्ट राइफल, सैकड़ों कारतूस और मैगजीन के अलावा कुछ नकदी के साथ बुधवार को मुंगेर जिले में विशेष कार्यबल (STF) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के पुनर्वास के लिए संचालित 'आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास योजना' के तहत कोड़ा को भी लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 

बिहार में नक्सली नेटवर्क का पूरी तरह सफाया
इस योजना के तहत कोड़ा पर घोषित इनाम राशि (तीन लाख रुपए) के अलावा पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा 36 महीनों तक व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रतिमाह 10,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा। बयान में कहा गया है, ''कोड़ा के आत्मसमर्पण के साथ बिहार में नक्सली नेटवर्क का पूरी तरह सफाया हो गया है और पूरा राज्य नक्सल-मुक्त हो गया है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!