मानवता शर्मसार! 8 साल के बच्चे के साथ अननेचुरल सेक्स, दुकान के कमरे में बंद कर मासूम से की दरिंदगी

Edited By Harman, Updated: 20 Feb, 2026 02:36 PM

8 year old child raped in chhapra bihar

बिहार के सारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक आठ साल के मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Bihar Desk : बिहार के सारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक आठ साल के मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस घटना ने इलाके में डर तथा तनाव का माहौल पैदा कर दिया।

दुकान पर गया था बच्चा, बंद कमरे में हुई हैवानियत

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चा अपने घर के पास स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। जब वह काफी समय तक वापस नहीं लौटा, तो चिंतित परिजन उसे ढूंढते हुए दुकान पर पहुंचे। दुकान के अंदर एक बंद कमरे से बच्चे के रोने और कराहने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही घरवालों ने दरवाजा खोला, अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। वहां आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी थीं। परिजनों को देखते ही आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

मासूम अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को लेकर स्थानीय थाना पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आरोपी की तलाश में पुलिस

एकमा थाना पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!