हैवानियत! 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खेत में लहूलुहान हालत में छोड़ फरार हुआ दरिंदा; रुह कंपा देगी दरिंदगी की खौफनाक दास्तां

Edited By Harman, Updated: 18 Feb, 2026 11:37 AM

saharsa bihar crime 2 year old girl raped

Bihar Crime News : बिहार के सहरसा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ दरिंदगी की हदें पार करते हुए महज दो साल की एक मासूम बच्ची को गांव के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया।  वहीं इस घटना से इलाके के लोग भारी आक्रोश और तनाव में...

Bihar Crime News : बिहार के सहरसा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ दरिंदगी की हदें पार करते हुए महज दो साल की एक मासूम बच्ची को गांव के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया।  वहीं इस घटना से इलाके के लोग भारी आक्रोश और तनाव में है। 

प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची अपने घर के पास के खेत में खेल रही थी, जब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता तब चला जब एक ग्रामीण ने बच्ची को खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में देखा, जिसके बाद परिजनों को खबर दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति काफी नाजुक है। उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

परिजनों ने गांव के ही राजकुमार शर्मा पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का सीधा आरोप लगाया है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!