Bihar Top 10 News: भागलपुर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप तो बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का BJP पर हमला

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Sep, 2023 06:06 AM

bihar top 10 news

बिहार के भागलपुर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को शहर में 33 और नए डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों को चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा हैं। वहीं, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष...

Bihar Top 10 News: बिहार के भागलपुर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को शहर में 33 और नए डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों को चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा हैं। वहीं, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, उस समय कांग्रेस पार्टी विपक्षी दलों से भेदभाव नहीं करती थी। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

Dengue In Bihar: भागलपुर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप
बिहार के भागलपुर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को शहर में 33 और नए डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों को चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा हैं।

भागलपुर में डेंगू मरीजों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर सरकार पर भड़के शाहनवाज
भागलपुर में डेंगू मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि को लेकर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने सरकार के नगर विकास विभाग की उदासीनता पर जमकर हमला बोला। 

लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी संग पहुंचे देवघर
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज देवघर पहुंचे। राजद के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, गाजे- बाजे के साथ आज एयर पोर्ट से लेकर देवघर परिसदन तक यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का स्वागत किया।

जम्मू-कश्मीर से लापता BSF का जवान बिहार में अपने घर पर मिला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक अग्रिम चौकी से कथित रूप से लापता होने के दो दिन बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बिहार में अपने घर पर मिला। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का BJP पर हमला
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, उस समय कांग्रेस पार्टी विपक्षी दलों से भेदभाव नहीं करती थी।

PM किसान योजना: बिहार के 81000 किसानों को लौटानी होगी किस्त
बिहार सरकार ने सरकारी बैंकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत धनराशि प्राप्त करने वाले लगभग 81000 अपात्र किसानों से पैसा वापस लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्हें केंद्र सरकार ने आयकर चुकाने या अन्य कारणों से अयोग्य पाया है। 

G20 में रही बिहार की प्रसिद्ध चित्रशैली मधुबनी की धूम
भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बिहार के मिथिला क्षेत्र की पारंपरिक और प्रसिद्ध चित्रशैली मधुबनी की धूम रही और इसने लगातार दुनिया भर से आए अतिथियों को आकर्षित किया।

G20 रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ दिखे CM नीतीश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित जी20 नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित भव्य रात्रिभोज में उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तस्वीर में दिखाई दिए।

कृष्ण जन्माष्टमी पर बार-बालाओं के साथ सरपंच ने अश्लील गानों पर लगाए ठुमके
बिहार के खगड़िया जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बार-बालाओं ने खुलेआम अश्लील भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं, पांच-पांच बार-बालाओं के साथ स्थानीय सरपंच ने भी जमकर ठुमके लगाए, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

बाबा गणिनाथ जी महाराज का पूजन सह जयंती समारोह का सुशील मोदी ने किया उद्घाटन
पटना नगर मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं पूजनोत्सव का 79वां समारोह का उद्घाटन पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और पटना की महिला मेयर सीता साहू ने किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंच से बाबा गणिनाथ की जय के नारे लगाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!