सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Edited By Harman, Updated: 13 Feb, 2026 01:08 PM

bihar news buxar purnia civil court bomb threat

Bihar Desk : बिहार की बक्सर और पूर्णिया  जिले के सिविल कोर्ट परिसर में बम रखे जाने का इमेल प्राप्त होने के बाद आज फिर से दहशत फैल गई और अदालती कामकाज बंद हो गया। आज सुबह ई मेल प्राप्त होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ई मेल में...

Bihar Desk : बिहार की बक्सर और पूर्णिया  जिले के सिविल कोर्ट परिसर में बम रखे जाने का इमेल प्राप्त होने के बाद आज फिर से दहशत फैल गई और अदालती कामकाज बंद हो गया। आज सुबह ई मेल प्राप्त होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ई मेल में कोर्ट परिसर में बम धमाके होने की बात कही।

बम होने की सूचना के बाद एहतियातन पूरे व्यवहार न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। कोर्ट के हर हिस्से, पार्किंग एरिया और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की जा रही है।

ईमेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर के अंदर जाने वाले लोगों को रोक दिया गया और फिर धीरे-धीरे सभी न्यायिक पदाधिकारियों, वकीलों एवं कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला गया। सिक्योरिटी चेक और जांच एजेंसियों से क्लियरेंस मिलने के बाद ही कोर्ट का नॉर्मल कामकाज फिर से शुरू होगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!