Edited By Ramanjot, Updated: 21 Feb, 2026 04:03 PM

नीतीश कुमार ने आज आईजीआईएमएस, शेखपुरा, पटना में 1200 शैय्या के नए अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द पूर्ण हो जाएगा।
Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), शेखपुरा, पटना में 1200 शय्या के नए अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
नीतीश कुमार ने आज आईजीआईएमएस, शेखपुरा, पटना में 1200 शैय्या के नए अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द पूर्ण हो जाएगा। मुख्यमंत्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से मरीजों को इलाज में और सहूलियत होगी। साथ ही बिहार की स्वास्थ्य सेवायें बेहतर और उन्नत होंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में जब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनी तब से समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं हर क्षेत्र के विकास के लिये काम किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज के लिए प्रतिमाह मात्र 39 मरीज ही आते थे यानी प्रतिदिन एक या दो मरीज आते थे।

सीएम नीतीश ने बताया कि वर्ष 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने औसतन 11 हजार 600 मरीज आते हैं। बिहार में पहले मात्र 06 मेडिकल कॉलेज थे जिनकी संख्या अब 12 हो गयी है। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 5400 बेड तथा अन्य पांच पुराने मेडिकल कॉलेज को 2500 बेड का किया जा रहा है। साथ ही आईजीआईएमएस को 3000 बेड का बनाया जा रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था काफी सुद्दढ़ हुयी है जिससे बिहार के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो रही हैं।