नालंदाः सड़क पार करने के दौरान ट्रक के पहिए में फंसा बाइक सवार, हुई दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Feb, 2022 04:15 PM

bike rider trapped in the wheel of the truck painful death

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बिहारशरीफ में कारगिल चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार शाही शनिवार की सुबह अपने बेटे को दिल्ली जाने के लिए राजगीर स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से वापिस लौटते समय कारगिल चौक के समीप सड़क पार करने के...

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलनेे के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बिहारशरीफ में कारगिल चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार शाही शनिवार की सुबह अपने बेटे को दिल्ली जाने के लिए राजगीर स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से वापिस लौटते समय कारगिल चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ट्रक के पहिए में फंस गया। इसके बाद ट्रक करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। इस घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा। लेकिन, खलासी को लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी को हिरासत में लेते हुए बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!