रोहतासः बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, 2 अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 29 Jun, 2022 11:12 AM

bike riding youth was hit by a speeding scorpio

मृतक के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि ऋषिकेश नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से सासाराम अपने मित्र से मिलने जा रहा था। इसी बीच शिवसागर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय रा

 

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 3 युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया।

मृतक के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि ऋषिकेश नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से सासाराम अपने मित्र से मिलने जा रहा था। इसी बीच शिवसागर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए और ऋषिकेश की मौत अस्पताल ले जाने से पहले ही हो गई।

वहीं विकास और मनीष का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। दुर्घटना के बाद शिवसागर थाने की पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!