भीषण सड़क हादसे में JDU नेता की मौत, 3 अन्य गंभीर रूप से घायल; कार के उड़े परखच्चे

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Feb, 2026 05:55 PM

jdu leader dies tragically in a horrific road accident

भीषण सड़क हादसे में पूर्णिया छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष की दर्दनाक मौत हो गई। वह मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के...

Road Accident : बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्णिया छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौत हो गई। हादसा एनएच-31 पर पसराहा थाना क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

शादी समारोह से लौट रहे थे राजू मंडल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू मंडल मुजफ्फरपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने साथियों के साथ वापस लौट रहे थे। तभी पसराहा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 

घायलों को किया गया पटना रेफर 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया है। 

पुलिस की जांच जारी 

पुलिस ने राजू मंडल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के शुरुआती आकलन के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार और ट्रक चालक की लापरवाही का परिणाम है। प्रशासन मामले की गहन छानबीन कर रहा है। 

इलाके में शोक की लहर 

जदयू के युवा नेता की असामयिक मृत्यु की खबर सुनते ही पूर्णिया और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र जदयू कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने राजू मंडल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!