Edited By Ramanjot, Updated: 11 Nov, 2021 01:32 PM

संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश जो भी समीक्षा करेंगे वह बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले में ऊपर से लेकर नीचे तक शराब के धंधे में माफियाओं का राज चलता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए माफियाओं पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पटनाः बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शराबबंदी को लेकर एक बार फिर से नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, उसके बाद ही शराबबंदी कानून पूरी तरह सफल हो पाएगा।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 नवंबर को शराबबंदी की बड़ी समीक्षा करने वाले हैं। इसे लेकर संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश जो भी समीक्षा करेंगे वह बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले में ऊपर से लेकर नीचे तक शराब के धंधे में माफियाओं का राज चलता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए माफियाओं पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बता दें कि संजय जायसवाल ने इससे पहले भी पूर्ण शराबबंदी कानून की हर हाल में समीक्षा करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि जिन स्थानों पर प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है उसकी समीक्षा होनी चाहिए। इसके सफलता और असफलता पर विचार करना बेहद जरूरी है।