Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jan, 2022 12:12 PM
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया इस क्षेत्र के करौड़ी बाजार में शनिवार को मो. परवेज के घर के सामने कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी एक बच्चे ने शीशी बम को उठा लिया और इसके बाद वह जोरदार आवाज के साथ फट गया। इससे मो. परवेज के दो बच्चे मो.तबरेज (पांच) और मो....
भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को अचानक एक बम फट गया, जिससे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया इस क्षेत्र के करौड़ी बाजार में शनिवार को मो. परवेज के घर के सामने कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी एक बच्चे ने शीशी बम को उठा लिया और इसके बाद वह जोरदार आवाज के साथ फट गया। इससे मो. परवेज के दो बच्चे मो.तबरेज (पांच) और मो. हसनैन घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल बच्चों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मो. तबरेज की हालत गंभीर बताई गई है। इधर पुलिस ने उक्त शीशी बम के टुकड़ों को कब्जे में लेने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।