दिल दहला देने वाली घटना, आधी रात घर में लगी अचानक आग...मां-बेटी की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

Edited By Harman, Updated: 23 Feb, 2026 02:56 PM

bihar supaul fire accident mother daughter death

Bihar News : बिहार के सुपौल में आग की चपेट में आकर एक महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आसपास के तीन अन्य घर भी इसकी चपेट में आ गए।

Bihar News : बिहार के सुपौल में आग की चपेट में आकर एक महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आसपास के तीन अन्य घर भी इसकी चपेट में आ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे की है। मृतका नीलम देवी अपनी चार वर्षीय पुत्री अंजलि के साथ अपने पिता प्रमोद पासवान के घर रहने के लिए आई हुई थी। वहीं रविवार आधी रात प्रमोद पासवान के घर में अचानक आग लग गई। घर के अंदर सो रही नीलम देवी और उनकी चार वर्षीय पुत्री अंजलि को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया और इस हादसे में दोनों मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं आग ने पड़ोस के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

शोर सुनकर जब आसपास के लोग जागे, तो अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मलबे की तलाशी में मां और बेटी के जले हुए शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस अग्निकांड ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इधर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी को मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!