अचानक ब्लड प्रेशर हो जाए High, तो कैसे करें कंट्रोल? बस करें ये काम, तुरंत मिलेगा आराम

Edited By Harman, Updated: 18 Feb, 2026 10:18 AM

high blood pressure control tips

High Blood Pressure Relief Tips : अचानक ब्लड प्रेशर हाई होने से चक्कर आना, सीने में जकड़न या सांस फूलने की होने जैसे लक्षण नजर आते हैं। अगर बीपी हाई हो जाए, तो तुरंत 1-2 गिलास सादा पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी बीपी बढ़ा सकती है। वहीं नींबू पानी का...

High Blood Pressure Relief Tips : आज की तनावपूर्ण जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण 'उच्च रक्तचाप' (High Blood Pressure) एक आम समस्या बन गई है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, जब धमनियों में रक्त का दबाव 140/90 mmHg से ऊपर चला जाता है, तो यह खतरे की घंटी है। यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह किडनी फेलियर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियों का कारण बन सकता है।

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज (Symptoms)शरीर में अचानक होने वाले इन बदलावों पर नजर रखें, जो हाई बीपी का इशारा हो सकते हैं:

.सिर के पिछले हिस्से में भारीपन या दर्द
.चक्कर आना और धुंधला दिखाई देना
.सीने में जकड़न या सांस फूलने की समस्या
.बेवजह थकान 
.घबराहट और दिल की धड़कन तेज होना

इमरजेंसी में काम आएंगे ये आसान उपाय अगर बीपी अचानक बढ़ जाए और डॉक्टर तक पहुँचना तुरंत संभव न हो, तो ये प्राकृतिक तरीके शरीर को शांत करने में मदद कर सकते हैं:

.4-4-6 ब्रीदिंग तकनीक: गहरी सांस लें (4 सेकंड), रोकें (4 सेकंड) और धीरे-धीरे छोड़ें (6 सेकंड)। यह नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है।

.बॉडी को करे हाइड्रेट: तुरंत 1-2 गिलास सादा पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी बीपी बढ़ा सकती है। वहीं नींबू पानी का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को सुधार कर धमनियों की कठोरता को कम करता है। वहीं नारियल पानी लेना भी फायदेमंद होता है।

.पोटैशियम का पावर : केला में मौजूद पोटैशियम शरीर से अतिरिक्त सोडियम (नमक) को बाहर निकालने में मदद करता है। प्रतिदिन केला का सेवन 

.किशमिश का जादू : भिगोई हुई काली किशमिश रक्तचाप को नियमित करने में आयुर्वेदिक औषधि की तरह काम करती है।

.लहसुन की कली : कच्चा लहसुन का सेवन खून को पतला करने और धमनियों को लचीला बनाने में सहायक है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!