‘जानकी नवमी‘ के पावन अवसर पर CM नीतीश एवं राज्यपाल ने राज्यवासियों दी बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 10 May, 2022 10:52 AM

cm nitish and governor congratulated on auspicious occasion of janki navami

नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा, ‘‘माता जानकी की जीवन-गाथाओं से हमें त्याग, सेवा, संयम, प्रेम आदि जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हमारे लिए एक आदर्श है।'''' वहीं फागू चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘मां जानकी भारतीय नारी का...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने जनक नन्दनी माता सीता के जन्मोत्सव ‘जानकी नवमी‘ के पावन अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Koo App
दिव्य धरा सो उपजी सीता। मिथिलेश्वर भए नेह अतीता।। सिया रूप भायो मनवा अति। रच्यो स्वयंवर जनक महीपति।। कदलीगर्भसम्भूतं कर्पूरं च प्रदीपितम्। आरार्तिक्यंहमं कुर्वे पश्य मे वरदा भव:। मिथिला पुत्री, जनकनंदिनी माता सीता के जन्मोत्सव #जानकीनवमी के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जय सियाराम 🚩 - Dr. Sanjay Jaiswal (@Dr.SanjayJaiswal) 10 May 2022

नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा, ‘‘माता जानकी की जीवन-गाथाओं से हमें त्याग, सेवा, संयम, प्रेम आदि जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हमारे लिए एक आदर्श है।'' वहीं फागू चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘मां जानकी भारतीय नारी का आदर्श तथा त्याग, तपस्या, संयम, साधना, धैर्य और प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं। उनकी सत्यनिष्ठा, चरित्रनिष्ठा, कर्त्तव्यपरायणता और पवित्रता हमारे लिए प्रेरक हैं।''

राज्यपाल ने जानकी नवमी के पर्व को शांति, सछ्वाव और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की ताकि हमारी वैभवपूर्ण सांस्कृतिक विरासत और अनूठी राष्ट्रीय अस्मिता का संवर्द्धन हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!