टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर सीएम नीतीश ने टीम इंडिया को दी बधाई, कप्तान सूर्या और ईशान किशन की जमकर की प्रशंसा

Edited By Harman, Updated: 09 Mar, 2026 09:26 AM

cm nitish congratulated team india on winning the t20 world cup

T20 World Cup Final : रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन क्रिकेट टीम के T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इंडियन टीम को बधाई दी। यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है।...

T20 World Cup Final : रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देश भर से खिलाड़ियों को बधाईयां मिलने लगीं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इंडियन टीम को बधाई दी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। सीएम नीतीश ने अपने शुभकामना संदेथ में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है।

CM नीतीश ने ईशान किशन की तारीफ की 

टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव सहित सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। विशेष रूप से बिहार के लाल एवं अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन को भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें विश्वास है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

बता दें कि भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से पांच विकेट पर 255 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को 19 ओवर में 159 रन पर समेटकर खिताब जीत लिया। जसप्रीत बुमराह ने चार और अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!