20 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया विजय सिन्हा का अधिकारी, निगरानी ने रंगे हाथों दबोचा

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Feb, 2026 02:29 PM

vijay sinha s officer was caught taking a bribe of rs 20 000

मरौना अंचल में पदस्थापित सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम को बिहार निगरानी ब्यूरो ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अमीन ने खोरमा गांव के जयनारायण यादव से जमीन सर्वे के काम के लिए घूस की मांग की थी

Bihar News: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को सुपौल जिले में मरौना अंचल के सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी और परिवादी जयनारायण यादव ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम के द्वारा उनके जमीन से जुड़े लंबित सर्वे कार्य के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। 

यह भी पढ़ें- मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने 2 मैट्रिक परीक्षार्थियों को रौंदा, एक की हालत नाजुक...मची चीख-पुकार

सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त विक्रम कुमार राम को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए निर्मली नगर पंचायत के वार्ड नं0-1, राधा कृष्ण मंदिर के निकट स्थित उसके किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे भागलपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!