Edited By Nitika, Updated: 03 Oct, 2023 03:41 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. अनंत कुमार सत्यार्थी एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। वे दो बार विधायक रहे थे और अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
सीएम ने स्व. अनंत कुमार सत्यार्थी के सुपुत्र शानू कुमार सत्यार्थी से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।