अब मंदार की वादियों का आनंद ले सकेंगे सैलानी, CM नीतीश ने किया बिहार के दूसरे रोपवे का उद्घाटन

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Sep, 2021 05:53 PM

नीतीश कुमार ने नौ करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बने निर्मित रोपवे का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल मंदार पर्वत पर सुगमतापूर्वक आवाजाही के लिए इस 377.36 मीटर लंबे रोपवे के बन जाने से ऊपर जाने में (शिखर)...

बांकाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पर्यटकों को नई सौगात दी है। दरअसल, उन्होंने बांका जिले में बौसी प्रखंड के मंदार पर्वत पर बिहार के दूसरे रोपवे का उद्घाटन किया। इस रोपवे से सैलानी अब मंदार की वादियों का आनंद ले सकेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए छह स्थलों पर रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ रोजगार का भी सृजन होगा।
PunjabKesari
केवल 4 मिनट में शिखर पर पहुंच जाएंगे लोग
नीतीश कुमार ने नौ करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बने निर्मित रोपवे का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल मंदार पर्वत पर सुगमतापूर्वक आवाजाही के लिए इस 377.36 मीटर लंबे रोपवे के बन जाने से ऊपर जाने में (शिखर) अब अधिक समय नहीं लगेगा बल्कि केवल चार मिनट में लोग पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा मौका आज हमें भी मिला है और ऊपर पर्वत के शिखर पर जाकर इसके चारों तरफ के विहंगम द्दश्य को देख मन गदगद हो गया।
PunjabKesari
6 पर्यटन स्थलों पर होगा रोपवे का निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सबसे पहले राजगीर में रोपवे का निर्माण करवाए जाने से वहां पर पर्यटकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती गई। इसी तरह मंदार पर्वत पर दूसरे रोपवे का निर्माण कराया गया है और यहां पर भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू होगा। इसके अलावा यहां के पापहरिणी तालाब सहित अन्य स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजगीर एवं मंदार पर्वत के बाद प्रदेश के छह अन्य पर्यटन स्थलों पर रोपवे का निर्माण कराया जाएगा और इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
PunjabKesari
रोजगार के रास्ते खुलेंगे
नीतीश कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक गतिविधियों के केन्द्र बने बांका जिले में पर्यटन की संभावना को देखते हुए पहले से एक ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी। इसकी शुरुआत आज से हो रही है। जिले के ओढ़नी डैम और अमरपुर प्रखंड के पुरातात्विक स्थलों का भी विकास होना है, जिससे जिले में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के साथ साथ रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!