बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़े RJD नेता पर किया जानलेवा हमला

Edited By Ramanjot, Updated: 05 May, 2022 04:50 PM

deadly attack on rjd leader in samastipur

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। उपाधीक्षक एस.एच.फखरी ने गुरूवार को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर शिवशंकर राय कल रात जिले के भूईधारा स्थित अपने घर के दरवाजे पर थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें...

समस्तीपुरः बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आलम यह है कि बेखौफ अपराधी आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां सशस्त्र अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं प्रमुख प्रॉपर्टी डीलर शिवशंकर राय पर जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। उपाधीक्षक एस.एच.फखरी ने गुरूवार को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर शिवशंकर राय कल रात जिले के भूईधारा स्थित अपने घर के दरवाजे पर थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। इस हमले में राजद नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फखरी ने बताया कि इस मामले में जिले के मुफस्सिल थाने में आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!