Edited By Harman, Updated: 05 Nov, 2025 10:21 AM

देव दीपावली आज यानी 5 नवंबर को बिहार समेत देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं। इस शुभ मौके पर रंगोली बनाना न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि धन और समृद्धि को आकर्षित करने का भी...
Dev Deepawali Rangoli Designs 2025: देव दीपावली आज यानी 5 नवंबर को बिहार समेत देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं। इस शुभ मौके पर रंगोली बनाना न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि धन और समृद्धि को आकर्षित करने का भी प्रतीक माना जाता है। घर के मुख्य द्वार, आंगन और मंदिर में फूलों और रंगों का इस्तेमाल कर रंगोली के ये डिजाइन बनाएं:
फूलों के साथ बनाएं रंगोली
अगर आप केमिकल कलर से बचना चाहते हैं, तो फूलों के साथ भी आप रंगोली बना सकते हैं। ये डिजाइंस आसान और जल्दी से बनने वाले हैं। गेंदे, गुलाब और पत्तियों से बने डिज़ाइन प्राकृतिक सौंदर्य और खुशबू दोनों देते हैं।
मुख्य द्वार पर बनाएं ओम, स्वास्तिक धार्मिक चिन्हों वाली रंगोली
भारतीय परंपरा में स्वास्तिक और ओम के चिन्ह को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। आप रंगोली पाउडर से इन चिन्हों को लाल और पीले रंग में बनाएं। यह डिज़ाइन मुख्य द्वार के लिए सबसे शुभ मानी जाती है।

दीयों वाली रंगोली
शाम अगर आप घर को जगमग बनाना चाहते हैं, तो दीयों वाली रंगोली ट्राय करें। रंगों से पैटर्न बनाकर उसके बीच में जलते हुए छोटे दीये रखें।

मोर वाली रंगोली
मोर वाली रंगोली भी इस पर्व पर बना सकते हैं।

मां लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली
मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाना शुभ माना जाता है। इसे चावल के आटे या सफेद रंग से घर के बाहर से अंदर की ओर बनाएं। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाती है।
