बेगूसराय गोलीकांड के 2 आरोपी नाबालिग... चारों के पिता हैं किसान, जानिए उनकी आपराधिक हिस्ट्री

Edited By Nitika, Updated: 18 Sep, 2022 02:40 PM

farmer sons are the four accused in the begusarai shooting

बिहार के बेगूसराय जिले को गोलियों से दहलाने वाले चारों आरोपी किसान के बेटे हैं। इन आरोपियों में से 2 नाबालिग हैं जबकि 2 आरोपी इंटर के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी से नाबालिग की शिनाख्त की है।

 

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले को गोलियों से दहलाने वाले चारों आरोपी किसान के बेटे हैं। इन आरोपियों में से 2 नाबालिग हैं जबकि 2 आरोपी इंटर के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी से नाबालिग की शिनाख्त की है। वहीं आरोपी से 4 मोबाइल जब्त किए गए हैं। चारों मोबाइल का फॉरेंसिक एनालिसिस करवाया जाएगा, जिससे कई बड़े खुलासे होंगे।

PunjabKesari
पहला आरोपी जैमरा निवासी 17 साल का आरोपी नाबालिग महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक स्कूल बीहट में इंटरमीडिएट आर्ट्स का छात्र है। उसके एक भाई एक बहन है। पिता ट्रैक्टर चलाते हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। छोटी बहन इंटरमीडिएट में पढ़ती है। वह अभी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता का खेतीबाड़ी में भी हाथ बंटाता था। इसका कोई भी आपराधिक हिस्ट्री नहीं है।

PunjabKesari

दूसरे आरोपी को पुलिस ने सोये अवस्था में किया था गिरफ्तार
दूसरा आरोपी पिपरा निवासी 19 वर्षीय सुमित कुमार को 15 सितंबर की रात पुलिस ने घर से 2 बजे रात में सोये अवस्था में ही गिरफ्तार कर लिया। सुमित के पिता भोला चौधरी खेती करते हैं। सुमित पर 2016 में अपने चाचा से जमीन विवाद और एक बर्थडे पार्टी में हथियार लहराने का मामला दर्ज है। सुमित अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। घरवालों का कहना है कि सुमित को कभी घर से बाइक नहीं दी जाती थी।

तीसरे आरोपी के पिता है किसान
तीसरा आरोपी परमानन्द सिंह के बेटे 28 वर्षीय चुनचुन सिंह उर्फ बाबा को 14 सितंबर को अहले सुबह पुलिस ने पकड़ा। चुनचुन ग्रेजुएट है और उसके पिता किसान हैं। चुनचुन पर पहला केस 2018 में आर्म्स एक्ट का दर्ज हुआ था। यह आर्म्स एक्ट के 4 मामले में आरोपी है। वो बिजली का सामान बेचने का काम करता था। चुनचुन दो भाई हैं।

PunjabKesari

चौथा नाबालिग आरोपी ने सेकेंड डिवीजन से पास की थी दसवीं
चौथा आरोपी बीहट निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने 2022 में ही सेकेंड डिवीजन से दसवीं पास किया था। अभी वह बरौनी एपीएसएम कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है। वो चार भाई में तीसरे नंबर पर है। उसकी एक बहन भी है। जनवरी 2020 में नाबालिग को घर से आर्म्स के साथ पुलिस ने पकड़ा था। वो जब जेल में था, तभी उसका बीहट में पेट्रोल पंप लूट कांड में भी नाम आया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!