JDU के पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ RJD में शामिल

Edited By Nitika, Updated: 15 Sep, 2021 03:13 PM

former jdu mlc krishna kumar singh joins rjd

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मुख्य विपक्षी राजद में शामिल हो गए।

 

पटनाः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मुख्य विपक्षी राजद में शामिल हो गए।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सिंह के साथ ही उनके समर्थकों ने राजद में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद सिंह और उनके समर्थकों को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। वहीं इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद सिंह ने कहा कि शाहाबाद की जनता अब राजद का समर्थन करेगी।

किसानों का वोट लेकर सिर्फ सत्ता की मलाई खाने के लिए मंत्री बने नेताओं ने किसानों के हित के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है, जिसके कारण त्राहिमाम मचा हुआ है। यूरिया की अनुपलब्धता के कारण फसल बर्बाद हो रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!