समस्तीपुर में पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर का निधन, सांसद प्रिंस राज सहित कई नेताओं ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Aug, 2022 06:25 PM

former mla chandrabali thakur passed away in samastipur

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि चन्द्रबली ठाकुर कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। ठाकुर वर्ष 1985 से 1990 तक जिले के विभूतिपुर सीट से कांग्रेस के विधायक रहे।

समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर का रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 72 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि चन्द्रबली ठाकुर कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। ठाकुर वर्ष 1985 से 1990 तक जिले के विभूतिपुर सीट से कांग्रेस के विधायक रहे।

पूर्व विधायक के निधन पर समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, जदयू राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.अबू तमीम, भाजपा विधान पार्षद डा.तरूण कुमार एवं माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!