RJD के पूर्व विधायक सुल्तान अहमद का निधन, पिछले कुछ दिनों से थे बीमार

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jan, 2022 07:49 PM

former rjd mla sultan ahmed passes away

व्यवसाई से राजनेता बने अहमद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कांग्रेस से की थी। साल 1991 में तत्कालीन सांसद अली अशरफ फातमी के संपर्क में आने के बाद अहमद ने कांग्रेस को छोड़ दिया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता बन गए।

दरभंगाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक सुल्तान अहमद का शुक्रवार को उनके बीबी पाकड़ मुहल्ला स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। पूर्व विधायक सुल्तान अहमद पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

व्यवसाई से राजनेता बने अहमद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कांग्रेस से की थी। साल 1991 में तत्कालीन सांसद अली अशरफ फातमी के संपर्क में आने के बाद अहमद ने कांग्रेस को छोड़ दिया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता बन गए।

अहमद वर्ष 2000 में दरभंगा शहरी क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और भारतीय जनता पार्टी के शिवनाथ वर्मा को हराकर विधायक बने थे। अहमद भारतीय रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एवं भारत संचार निगम लिमिटेड के सलाहकार समिति के भी सदस्य रहे हैं। अहमद का कई शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों से भी जुड़े रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, विधायक ललित कुमार यादव, संजय सरावगी, पूर्व मंत्री प्रोफेसर मदन मोहन झा, पूर्व विधायक फराज फातमी, हरिनंदन यादव, दरभंगा नगर निगम के पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेरिया उर्फ मिट्ठू खेरिया एवं राजद के जिला अध्यक्ष उमेश राय समेत अन्य नेताओं ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!