त्योहारी सीजन में बिहार जाना होगा आसान...रेलवे चलाएगी होली स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी Details

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Feb, 2023 03:07 PM

it will be easy to go to bihar on festival

पहली गाड़ी संख्या न. 04048/ 04047 आनंद विहार (दिल्ली) से मुजफ्फरपुर(बिहार) तक के लिए जाएंगी। यह ट्रेन 6 और 8 मार्च 2023 के दिन आनंद विहार से 11 बजे खुलकर लखनऊ, गोरखपुर हाजीपुर, छपरा, और चंदौसी जैसी जगहों से होते हुए अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर...

पटनाः होली का त्योहार नजदीक है और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही त्योहार की वजह से ट्रेनों में सीट की बुकिंग भी तेज हो गई है। वहीं भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के इस फैसले से त्योहार पर घर जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अगर आप बिहार में होली पर घर आना चाहते हैं तो इन ट्रेनों में आप ट्रेन का टिकट देख सकते हैं।

पहली गाड़ी संख्या न. 04048/ 04047 आनंद विहार (दिल्ली) से मुजफ्फरपुर(बिहार) तक के लिए जाएंगी। यह ट्रेन 6 और 8 मार्च 2023 के दिन आनंद विहार से 11 बजे खुलकर लखनऊ, गोरखपुर हाजीपुर, छपरा, और चंदौसी जैसी जगहों से होते हुए अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

दूसरी गाड़ी संख्या न. 04412/04411 आनंद (दिल्ली) से सहरसा तक के लिए जाएंगी। यह ट्रेन 2, 6 मार्च और 9 मार्च 2023 को आनंद विहार से 11.10 बजे चलेगी और लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जैसी जगहों से होते हुए अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। 

तीसरी गाड़ी संख्या न. 04062/04061 आनंद विहार (दिल्ली) से बरौनी तक जाएंगी। ये ट्रेन 3 और 10 मार्च 2023 को दिल्ली से 8.40 बजे चलेगी और इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं से होते हुए अगले दिन 2.40 बजे बरौनी पहुंचेगी। 

चौथी गाड़ी संख्या न. 05578 अंबाला (पंजाब) से गोरखपुर और बिहार तक के लिए चलाई जाएंगी। यह ट्रेन अंबाला से सुबह 4:10 बजे चलेगी और गोरखपुर, सीतापुर स्टेशनों से होते हुए समस्तीपुर, दरभंगा जैसी जगहों से होकर जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!