Edited By Harman, Updated: 23 Feb, 2026 11:01 AM

Bihar Crime News : बिहार के जमुई जिले से एक नृशंस हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। वहीं इस दिल दहला...
Bihar Crime News : बिहार के जमुई जिले से एक नृशंस हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरा इलाका कांप गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला की है। मृतक पत्नी की पहचान तरन्नुम के रुप में हुई। वहीं आरोपी पत्नी की पहचान मोहम्मद इरफान अंसारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि तरन्नुम और इरफान की शादी आठ साल पहले हुई थी। इरफान शराब का आदी है। शराब के नशे में पत्नी के साथ रोजाना मारपीट करना आदत बन गई थी। वहीं मामला पंचायत तक भी पहुंचा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार मध्य रात्रि नशे में धुत इरफान ने एक बार फिर अपना आपा खो दिया। उसने धारदार हथियार से तरन्नुम का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टाउन थाना पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
सूचना मिलते ही रविवार सुबह एसडीपीओ सतीश सुमन और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।