गैर मर्दों से संबंध और झूठे आरोप... पति सह नहीं पाया पत्नी की बेवफाई, उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि जानकर फट जाएगा कलेजा

Edited By Harman, Updated: 17 Feb, 2026 04:17 PM

gaya crime man suicide wife illegal affairs harassment

Bihar Crime News : बिहार के गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 30 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। सतेंद्र ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली और अपना जीवन खत्म कर...

Bihar Crime News : बिहार के गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 30 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। सतेंद्र ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली और अपना जीवन खत्म कर दिया।

पत्नी के अवैध संबंध और झूठे आरोप नहीं सहन कर सका

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के शास्त्री मोहल्ला शेखपुरा का है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पुत्र सतेंद्र कुमार महतो के रूप में हुई है। मृतक की बहन और परिजनों ने सतेंद्र की पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, सतेंद्र की पत्नी के कई गैर मर्दों के साथ अवैध संबंध थे। जब भी सतेंद्र इसका विरोध करता, पत्नी और सास उसे दहेज प्रताड़ना के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थीं। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुँच गया और बेकसूर सतेंद्र को जेल भी जाना पड़ा।

परिवार में मचा कोहराम

वहीं पत्नी के अवैध संबंधों और प्रताड़ना से तंग आकर सतेंद्र कुमार ने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला किया। सतेंद्र कुमार ने खुद को आग के हवाले करक मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची शेरघाटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई हैं। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!