Edited By Harman, Updated: 14 Feb, 2026 03:12 PM

Bihar Crime News : बिहार के पटना से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने अपने ही जिगरी दोस्त को पहले दावत के बहाने घर से बुलाया और फिर अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ...
Bihar Crime News : बिहार के पटना से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने अपने ही जिगरी दोस्त को पहले दावत के बहाने घर से बुलाया और फिर अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब स्कूल के पीछे से युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।
पार्टी के बहाने बुलाया और ईंट से कूचकर कर मार डाला
जानकारी के अनुसार, घटना लहसुना पुलिस थाना क्षेत्र के निसियावां टोला गांव की है। मृतक सूरज कुमार को बुधवार की रात उसके दोस्त बिट्टू कुमार ने पार्टी करने के नाम पर घर से बुलाया था। जिसके बाद दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया।
1500 रुपये उधार मांगने पर उतारा मौत के घाट
पुलिस जांच में जो सच सामने आया वह चौंकाने वाला है। आरोपी बिट्टू के पास 1500 रुपये थे, जिसे सूरज ने उधार मांगा। बिट्टू ने पैसे देने से इनकार कर दिया और इसी मामूली बात पर बहस इतनी बढ़ी कि बिट्टू ने पास पड़ी एक भारी ईंट उठाकर सूरज की कनपटी पर जोर से दे मारी। हमला इतना घातक था कि सूरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने चचेरे भाई के साथ फरार हो गया।
24 घंटे में पुलिस का एक्शन, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी दोस्त
गुरुवार को जब सूरज का शव मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूरज की माँ अनीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। FSLकी मदद से साक्ष्य जुटाए गए और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी बिट्टू और उसके नाबालिग चचेरे भाई को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने बिट्टू कुमार को जेल भेज दिया।