Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Dec, 2022 05:39 PM

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं से हौसला बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हौसले में कमी के चलते ही हम कुढ़नी का चुनाव हार गए। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने कॉलेजियम सिस्टम को असंवैधानिक बताते हुए उसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): जदयू के खुला अधिवेशन में संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि कर्पूरी के अरमानों को नीतीश के नेतृत्व में दिल्ली तक पहुंचाना है। 6 महीना हम संघर्ष करेंगे और फिर नीतीश जी के नेतृत्व में लाल किला पर कब्जा करेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं से हौसला बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हौसले में कमी के चलते ही हम कुढ़नी का चुनाव हार गए। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने कॉलेजियम सिस्टम को असंवैधानिक बताते हुए उसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी बदलाव करके केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में लाना चाहती हैं। हमलोग उसका भी विरोध करते हैं। निचली अदालतों की तरह ऊपरी अदालतों में जजों की बहाली खुली प्रतियोगिता के माध्यम से होनी चाहिए।
2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाएंगेः ललन सिंह
वहीं अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश जी ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए नागालैंड के विधान सभा चुनाव में वो सपना पूरा होगा। मुझे पूरी उम्मीद है नागालैंड में हमारी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी, क्योंकि वहां हमारा संगठन बहुत ही मजबूत है। इसके साथ ही उन्होंने 2024 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकसभा चुनाव में 40 में 40 सीट जीतेंगे और भाजपा मुक्त भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कई राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीट है। वहां आपकी सीट घटेगी ना कि बढ़ेगी। 2-4 सीट भी घटेगी तो हम आपको 2024 पटखनी दे देंगे।