Sahebpur Kamal Assembly Seat: साहेबपुर कमाल सीट पर RJD का खेल बिगाड़ सकते हैं चिराग पासवान।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 May, 2025 05:28 PM

Sahebpur Kamal Assembly Seat: साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा सीट के तहत आता है। 2010 में साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया था। 2010 में साहेबपुर कमाल में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट परवीन अमानुल्लाह ने जीत हासिल...

Sahebpur Kamal Assembly Seat: साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा सीट के तहत आता है। 2010 में साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया था। 2010 में साहेबपुर कमाल में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट परवीन अमानुल्लाह ने जीत हासिल की थी। परवीन अमानुल्लाह ने अपने आरजेडी कैंडिडेट श्री नारायण यादव को हराया था। वहीं 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने इस सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था। आरजेडी कैंडिडेट श्री नारायण यादव ने एलजेपी के कैंडिडेट मोहम्मद असलम को साहेबपुर कमाल में बड़े अंतर से शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की थी। 2020 के चुनाव में साहेबपुर कमाल सीट पर आरजेडी कैंडिडेट सत्तानंद संबद्ध ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था।

PunjabKesari

Sahebpur Kamal Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में साहेबपुर कमाल सीट पर आरजेडी कैंडिडेट सत्तानंद संबद्ध ने जीत हासिल की थी। सत्तानंद संबद्ध को 64 हजार आठ सौ 88 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट शशिकांत शशि 50 हजार छह सौ 63 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से सत्तानंद संबद्ध ने शशिकांत शशि को 14 हजार दो सौ 25 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट सुरेंद्र कुमार 22 हजार आठ सौ 71 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Sahebpur Kamal Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में साहेबपुर कमाल सीट पर आरजेडी कैंडिडेट श्री नारायण यादव ने जीत हासिल की थी। श्री नारायण यादव को 78 हजार दो सौ 25 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट मोहम्मद असलम को 32 हजार सात सौ 51 वोट मिला था। इस तरह से श्री नारायण यादव ने मोहम्मद असलम को 45 हजार चार सौ 74  वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुरेंद्र विवेक ने 12 हजार दो सौ 59 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Sahebpur Kamal Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में साहेबपुर कमाल सीट पर जेडीयू कैंडिडेट परवीन अमानुल्लाह ने जीत हासिल की थी। परवीन अमानुल्लाह को 46 हजार तीन सौ 91 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट श्री नारायण यादव ने 35 हजार दो सौ 80 वोट हासिल किया था। इस तरह से परवीन अमानुल्लाह ने श्री नारायण यादव को 11 हजार एक सौ 11 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट राकेश सिंह 9 हजार पांच सौ 78 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 

PunjabKesari

2020 के चुनाव में साहेबपुर कमाल सीट पर पिछली बार आरजेडी कैंडिडेट सत्तानंद संबद्ध ने जीत हासिल की थी। सत्तानंद संबद्ध को जीत दिलाने में लोजपा उम्मीदवार का बहुत अहम योगदान रहा था। क्योंकि पिछली बार लोजपा उम्मीदवार ने 22 हजार आठ सौ 71 वोट लाकर जेडीयू की हार तय कर दी थी। अगर इस बार लोजपा लीडर चिराग पासवान अपने वोट को एनडीए के पक्ष में ट्रांसफर करवा सके तो यहां से इस बार एनडीए उम्मीदवार बाजी पलट सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!