भागलपुर में लव जिहाद का बड़ा खुलासा, राहुल बनकर 2 साल से युवती को दे रहा था धोखा; मोहम्मद फैजल गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Nov, 2025 04:00 PM

love jihad in bhagalpur faizalposing as rahul was deceiving girl for two years

बताया जा रहा है कि मुंगेर की एक युवती मशाकचक मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जो लगातार उससे नजदीकियां बढ़ाता रहा। वहीं मोहल्ले वासियों के पूछने पर युवती उसे अपना ‘भाई’...

Bhagalpur News (अंजनी कुमार कश्यप): बिहार के भागलपुर जिले से लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक‘राहुल’ नाम बताकर पिछले दो साल से युवती को धोखा दे रहा था। जैसे ही यह सामने आया कि वह राहुल नहीं, बल्कि मोहम्मद फैजल है। इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के जोगसर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मुंगेर की एक युवती मशाकचक मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जो लगातार उससे नजदीकियां बढ़ाता रहा। वहीं मोहल्ले वासियों के पूछने पर युवती उसे अपना ‘भाई’ बताती थी, जिससे लोगों के मन में पहले से संदेह बना हुआ था। 

PunjabKesari

शुक्रवार को युवक के दोबारा आने पर स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया और पूछताछ की। धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह और मोहल्लेवासियों ने उसके कागज़ात की जांच की, जिसमें युवक की वास्तविक पहचान उजागर हो गई। उसकी असली पहचान मोहम्मद फैजल के रूप में सामने आई है, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही जोगसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। युवती को भी थाने ले जाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिवार को सूचना दे दी गई है।

PunjabKesari

मामले के खुलासे के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस अब युवक के इरादों, पहचान छिपाने की वजह और पिछले दो साल की पूरी गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!