"आगामी चुनाव में संभावित हार से बौखला गई हैं ममता दीदी", मंगल पांडेय बोले- SIR का विरोध....

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Nov, 2025 06:34 PM

mangal pandey targeted mamata banerjee

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आगामी चुनाव में संभावित हार से बौखलाई हुई हैं।

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आगामी चुनाव में संभावित हार से बौखलाई हुई हैं।

पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी पांडेय ने बयान जारी कर कहा कि बनर्जी आगामी चुनाव में संभावित हार से बौखलाई हुई है, इसीलिए वह भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर रही हैं। पाण्डेय ने कहा कि यह वही ममता बनर्जी है, जिन्होंने वाम दलों की पश्चिम बंगाल सरकार के कार्यकाल में लोकसभा चुनाव के समय घुसपैठियों को बंगाल से निकाल बाहर करने की मांग की थी और अब वही वर्षों से घुसपैठियों की संरक्षक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की घटना के बाद ममता सरकार की हिन्दू विरोधी तथा मुस्लिमपरस्ती का चेहरा भी बेनकाब हो चुका है।

मंगल पांडेय ने कहा, "ममता बनर्जी ‘‘मिट्टी-मानुष‘'की बात तो करती है लेकिन वोट के लिए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को संकट में डालने से उन्हें कोई परहेज नहीं है। इसीलिए वह घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी होकर एसआईआर के विरोध के‘‘हथियार‘'से देश मे अराजकता पैदा करना चाहती है। मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया के खिलाफ एक रैली में जिस तरह का वक्तव्य दिया उससे स्पष्ट है कि उनका मकसद केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और भाजपा का विरोध कर देश में अराजकता पैदा करना है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!