Bihar News: वैशाली में बिजली का करंट लगने से मां-बेटी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Aug, 2024 06:33 PM

mother and daughter died due to electric shock in vaishali

बिहार के वैशाली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बकरी चरा रही थी दोनों
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव की है। मृतकों की पहचान रामदौली गांव निवासी राकेश महतो की पत्नी सीमा देवी (30) और उसकी बेटी सिमरन कुमारी (08) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी अपनी बेटी सिमरन के साथ बकरी चरा रही थी। इस दौरान रास्ते में पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दोनों को करंट लग गया। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि राकेश महतो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!