भयानक सड़क हादसे में प्रेग्नेंट महिला का फटा पेट, मां और अजन्मे शिशु की मौके पर ही मौत; खौफनाक मंजर देख कांपे लोग

Edited By Harman, Updated: 12 Mar, 2026 04:37 PM

supaul bihar road accident pregnant woman and infant died

Bihar Road Accident News : बिहार के सुपौल जिले से एक दिल को झकझोर करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में एक 8 माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भयावहता ऐसी...

Bihar Road Accident News : बिहार के सुपौल जिले से एक दिल को झकझोर करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में एक 8 माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि टक्कर के दौरान महिला का गर्भ फट गया और शिशु बाहर आ गिरा, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परीक्षा दिलाने जा रहे थे ससुर

मिली जानकारी के अनुसार, सिमराही बाजार के समीप एनएच-27 की है। मृतका की पहचान ललित ग्राम थाना क्षेत्र के डेगरी निवासी संगीता कुमारी के रूप में हुई है। संगीता अपने ससुर भुनेश्वर प्रसाद सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बीए की परीक्षा देने राघोपुर स्थित केएन डिग्री कॉलेज जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक सिमराही बाजार के पुराने सिनेमा हॉल के पास पहुँची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

दृश्य देख कांप गई लोगों की रूह

मौके पर मौजूद लोग खौफनाक मंजर देख कांप उठे, जब उन्होंने मां और उसके अजन्मे बच्चे के शव को सड़क पर पड़ा देखा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को घेर कर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिजनों में इस दोहरी मौत की खबर मिलते ही मातम छा गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!