Edited By Harman, Updated: 02 Mar, 2026 12:11 PM

Bihar Crime News : बिहार के मुंगेर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मधुबनी में तैनात महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर अपनी सास पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। घर का ताला खोलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इस कदर हिंसक हो...
Bihar Crime News : बिहार के मुंगेर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मधुबनी में तैनात महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर अपनी सास पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। घर का ताला खोलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इस कदर हिंसक हो गया कि बहू ने सिलबट्टे से वार कर अपनी सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बहू ने सिलबट्टे से किया सास पर वार
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के असरगंज थाना क्षेत्र की है। सास किरण देवी ने बताया कि उनके बेटे ऋतुराज ने नूतन कुमारी से दो साल पहले लव मैरिज की थी। ऋतुराज दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर हैं, जबकि नूतन कुमारी मधुबनी में पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं। सास किरण देवी का आरोप है कि नूतन शादी के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही थी और अक्सर जान से मारने की धमकियां देती थी। किरण देवी का आरोप है कि उनकी बहू नूतन अपने परिवार के सदस्यों के साथ आई थी और विवाद के दौरान सिलबट्टे से उनके सिर पर प्रहार किया।
पीड़ित सास अस्पताल में भर्ती
इधर सिर में गहरी चोट लगने के कारण पीड़ित सास की हालत नाजुक है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार मौके पर पहुंचे। किरण देवी के बयान पर बहू नूतन कुमारी के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है। FSL की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हमला करने में इस्तेमाल किया गया सिलबट्टा बरामद किया हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सब-इंस्पेक्टर नूतन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।