जयमाला की रस्म चल रही थी, तभी दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार

Edited By Harman, Updated: 25 Feb, 2026 01:13 PM

bride shot during jaimala in buxar bihar crime

Bihar Crime News : बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त खौफनाक घटना में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

Bihar Crime News : बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त खौफनाक घटना में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

जयमाला के दौरान चली गोली, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म निभा रहे थे। तभी मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक अचानक मंच पर पहुंचा और दुल्हन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दुल्हन मंच पर गिर पड़ी। अचानक हुई इस घटना से बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए समारोह स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

उत्तर प्रदेश से आई थी बारात

बताया जा रहा है कि बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर गांव से आई थी। शादी की रस्में चल रही थीं और दोनों पक्षों के लोग समारोह में शामिल थे। इसी बीच आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

प्रेम-प्रसंग का मामला?

घायल युवती ने पुलिस को दिए बयान में पड़ोस के एक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी एकतरफा प्रेम करता था और शादी का विरोध भी कर चुका था। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं शादी समारोह मातम में बदल गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!