फोटो खिंची, फेरे हुए और फिर... बिहार की दुल्हनों ने राजस्थान से आए दूल्हों के साथ किया ऐसा कांड जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Harman, Updated: 25 Feb, 2026 04:34 PM

gopalganj marriage fraud rajasthan grooms cheated by luteri dulhan gang bihar

Bihar News : बिहार के गोपालगंज से शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कथित ‘दुल्हन लुटेरा’ गिरोह ने राजस्थान से आए दो युवकों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये ठग लिए। शादी की रस्में पूरी होने के कुछ ही देर बाद दोनों युवतियां अपने...

Bihar News : बिहार के गोपालगंज से शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कथित ‘दुल्हन लुटेरा’ गिरोह ने राजस्थान से आए दो युवकों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये ठग लिए। शादी की रस्में पूरी होने के कुछ ही देर बाद दोनों युवतियां अपने साथियों के साथ फरार हो गईं। पीड़ितों ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान के जयपुर और सवाई माधोपुर निवासी अंकित कुमार और प्रिंस ने शादी के लिए एक ब्रोकर से संपर्क किया था। बिचौलिए ने उन्हें बिहार में शादी कराने का प्रलोभन दिया और इसके एवज में प्रत्येक दूल्हे से 2-2 लाख रुपये वसूले। इसके अलावा, शादी के खर्च के नाम पर 50-50 हजार रुपये अतिरिक्त लिए गए।

ऐसे बिछाया गया जाल

सोमवार को ये युवक अपने परिजनों के साथ गोपालगंज पहुंचे। एक मैरेज हॉल में उनका भव्य स्वागत हुआ। वहां मौजूद गिरोह के सदस्यों ने रस्में पूरी कराईं और दोनों की शादी संपन्न कराई। तस्वीरें खिंचवाई गईं और दूल्हे अपनी दुल्हनों को लेकर बस स्टैंड के लिए रवाना हुए।

दोनों दुल्हनें बाइक सवारों के साथ मौके से फरार

शादी के बाद जब दोनों दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ बस स्टैंड की ओर रवाना हुए, तभी रास्ते में बाइक सवार युवकों ने ऑटो रुकवा लिया। आरोप है कि दूल्हों के साथ धक्का-मुक्की की गई और नकदी व सामान छीन लिया गया। इसी दौरान दोनों नवविवाहित दुल्हनें बाइक सवारों के साथ मौके से फरार हो गईं।
पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया गया। घटना के बाद उन्होंने कथित दलाल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस कर रही जांच

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों से लिखित शिकायत मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह की पहचान कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!