डिलीवरी बॉय की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में इस हाल में मिली लाश, मंजर देख पुलिस भी रह गई सन्न

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2026 06:09 PM

delivery boy s death body found in rented room in this condition

डिलीवरी बॉय पिछले डेढ़ साल से सपरिवार किराए के मकान में रह रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 'दूसरे मस्जिद गली' में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान लखीसराय निवासी सतीश के रूप में हुई है, जो पिछले डेढ़ साल से सपरिवार किराए के मकान में रह रहा था। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है और पुलिस मौत के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। 

परिजनों की अनुपस्थिति में उठाया आत्मघाती कदम 

जानकारी के अनुसार, सतीश ने जिस वक्त यह कदम उठाया, उस समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने कमरे में गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो घर लौटे सदस्यों ने कमरे में जाकर देखा। वहां सतीश का शव फंदे से लटका मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस कमरे में उसने सुसाइड किया, उसका दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। 

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट 

घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने के एएसआई (ASI) मनोज कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की गहन तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

कामकाज और जीवन 

मृतक सतीश पटना में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह आसपास के होटलों से जुड़कर लॉज और हॉस्टलों में टिफिन सर्विस पहुंचाने का काम करता था। परिजनों के साथ रहकर वह मेहनत-मजदूरी कर रहा था, ऐसे में उसके इस आत्मघाती कदम ने सबको हैरान कर दिया है। 

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई मनोज कुमार यादव ने बताया कि "दोपहर में सुसाइड की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है।"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!