14 वर्षीय नाबालिग के साथ 3 महीने तक दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर खेत ले जाता था दरिंदा, गर्भवती हुई तो कर दिया ये बड़ा कांड

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2026 06:42 PM

14 year old girl was raped for three months when she became pregnant

एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ पिछले तीन महीनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक ईंट हटाने के बहाने किशोरी को खेत ले जाकर उसका शोषण करता था। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। पिछले तीन महीनों से डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर किए जा रहे यौन शोषण के कारण किशोरी गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बहला-फुसलाकर खेत ले जाता था आरोपी 

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, गांव का ही एक युवक, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक है, उनकी बेटी पर पिछले तीन महीनों से बुरी नजर रखे हुए था। वह अक्सर खेत में ईंटें हटाने या अन्य छोटे कामों के बहाने नाबालिग को घर से बुलाकर ले जाता था और एकांत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। लगातार हो रहे शारीरिक शोषण के कारण पीड़िता तीन महीने की गर्भवती हो गई। लोक-लाज और डर के कारण नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन उसकी चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी ने एक और खतरनाक कदम उठाया। 

यह भी पढ़ें- डिलीवरी बॉय की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में इस हाल में मिली लाश, मंजर देख पुलिस भी रह गई सन्न

जहरीली दवा से बिगड़ी तबीयत 

जब आरोपी को नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिली, तो उसने पकड़े जाने के डर से उसे गर्भपात की टैबलेट दे दी। दवा खाते ही किशोरी की स्थिति गंभीर हो गई और वह दर्द से तड़पने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी देखरेख कर रही है। 

यह भी पढ़ें- मुखिया ने नाबालिग को बहाने से बुलाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी, निजी अंगों को पकड़ा और...

पुलिस की कार्रवाई 

बिहरा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई है। पीड़िता की मां के आवेदन पर दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया है और कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!