इस मुस्लिम संगठन ने CM नीतीश को लिखा पत्र, रविवार की बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी की रखी मांग

Edited By Nitika, Updated: 03 Aug, 2022 11:36 AM

muslim wrote a letter to cm nitish demanding weekly holiday on friday

हक क हिंदुस्तान मोर्चा मुस्लिम संगठन संयोजक तमन्ना हासमी ने बताया की रविवार की छुट्टी अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी का प्रतीक है। 1890 में अंग्रेजों ने जून महीने में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी की शुरुआत की थी, जिसे बदलना चाहिए।

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हक ए हिंदुस्तान मोर्चा मुस्लिम संगठन ने नीतीश कुमार से शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी की मांग की है। मुस्लिम संगठन ने सरकार को पत्र लिखकर रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी देने की मांग रखी है।

हक ए हिंदुस्तान मोर्चा मुस्लिम संगठन संयोजक तमन्ना हासमी ने बताया की रविवार की छुट्टी अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी का प्रतीक है। 1890 में अंग्रेजों ने जून महीने में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी की शुरुआत की थी, जिसे बदलना चाहिए। इसके बदले में शुक्रवार को छुट्टी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी होने से किसी को कोई ऐतराज नहीं है।

बता दें कि बिना किसी सरकारी निर्देश के झारखंड और बिहार के कई स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही थी जबकि रविवार को स्कूल खोले जा रहे थे। इसके चलते हिंदुस्तान मोर्चा मुस्लिम संगठन ने भी साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को देने की मांग की है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!