Edited By Harman, Updated: 12 Jun, 2025 01:41 PM

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बाप ने अपने दो बच्चों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया। वहीं इस घटना में 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि लड़का घायल हो गया।
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बाप ने अपने दो बच्चों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया। वहीं इस घटना में 3 महीने की बच्ची की मौत हो गई जबकि लड़का घायल हो गया।
पत्नी से हुए झगड़े का गुस्सा बच्चों पर उतारा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात कुढ़नी थाना क्षेत्र के माधोपुर चिकनी गांव की है। आरोपी पिता की पहचान दिलीप पंडित के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिलीप पंडित का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी से हुए विवाद का गुस्सा दिलीप पंडित ने अपने मासूम बच्चों पर निकाल दिया। दिलीप पंडित ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपने दोनों मासूम बच्चों पर तेजधार हथियार से जानलेवा वार कर दिया। वहीं इस हमले में बच्ची की मौके पर ही जान चली गई जबकि लड़का घायल हो गया। लड़के को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना को अंजाम दे आरोपी बाप फरार हो गया।
आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात को अंजाम दे फरार हुआ आरोपी पिता की तलाश में जुट गई है। वहीं इस खौफनाक घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।