Ishan Kishan के जज्बे को सलाम, इतना बड़ा गम सीने में दबाकर खेली तूफानी पारी; भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

Edited By Harman, Updated: 09 Mar, 2026 01:50 PM

ishan kishan played t20 world cup final despite family tragedy before match

Ishan Kishan T20 World Cup 2026 : मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर रहे ईशान किशन के दिल किस कदर गम में डूबा हुआ था इसका अंदाजा फाइनल मैच के दौरान किसी को नहीं था। दरअसल एक सड़क हादसे में ईशान के चचेरी बहन और उनके पति की मौत हो गई। वहीं इतनी दुखद...

Ishan Kishan T20 World Cup 2026 : मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर रहे ईशान किशन के दिल किस कदर गम में डूबा हुआ था इसका अंदाजा फाइनल मैच के दौरान किसी को नहीं था। दरअसल एक सड़क हादसे में ईशान के चचेरी बहन और उनके पति की मौत हो गई। वहीं इतनी दुखद घटना के बावजूद ईशान किशन ने फाइनल में धमाकेदार पारी खेली। 

फाइनल से एक रात पहले चचेरी बहन और उनके पति की मौत

शुक्रवार को जब ईशान के पिता प्रणव पांडेय पटना से अहमदाबाद के लिए निकलने वाले थे, तभी उन्हें एक दर्दनाक कार हादसे की सूचना मिली। इस भीषण दुर्घटना में ईशान किशन की चचेरी बहन और उनके पति (जीजा) की मौत हो गई। यह परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। हालांकि, ईश्वर की कृपा से दंपती के दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए।

गमगीन दिल, लेकिन देश के लिए जज्बा

ईशान के पिता ने बताया कि ईशान इस खबर से टूट गया था और तुरंत परिवार के पास आना चाहता था, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल की जिम्मेदारी ने उसे मैदान पर रोके रखा। भारी मन के साथ ईशान ने न केवल मैच खेला, बल्कि अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।

मैदान पर ईशान की आतिशी पारी

ईशान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में 54 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। संजू सैमसन के साथ उनकी 105 रनों की साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, विकेट के पीछे उन्होंने रचिन रविंद्र और डैरिल मिचेल जैसे दिग्गजों के तीन शानदार कैच लपककर कीवी टीम की हार तय कर दी।

पूरे वर्ल्ड कप में ईशान भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 9 मैचों में 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे। देश को चैंपियन बनाने के लिए अपने निजी दुख को किनारे रखने वाले ईशान किशन की आज हर कोई मिसाल दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!