"9 बार पार्टी बदल चुके हैं नीतीश", कुशवाहा बोले- राजनीतिक फायदे के लिए करते हैं भ्रष्टाचार जैसे शब्दों का इस्तेमाल

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Apr, 2023 02:08 PM

nitish has changed party 9 times

कुशवाहा ने शुक्रवार को यहां राजगीर कन्वेंशन हॉल में पार्टी के तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1974 के छात्र आंदोलन से किया था। वह तब से अबतक नौ बार पार्टी बदल चुके हैं।...

राजगीर: राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बार-बार पार्टी बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार केवल राजनीतिक फायदे के लिए ही भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ेंः- राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार में “जंगल राज” का आरोप नौकरशाही पर भी हमला

"अबतक नौ बार पार्टी बदल चुके हैं नीतीश" 
कुशवाहा ने शुक्रवार को यहां राजगीर कन्वेंशन हॉल में पार्टी के तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1974 के छात्र आंदोलन से किया था। वह तब से अबतक नौ बार पार्टी बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुमार भ्रष्टाचार और संप्रदायिकता जैसे शब्दों का इस्तेमाल राजनीति फायदे के लिए करते हैं। कुर्सी के लिए गठबंधन से अलग होना है तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भ्रष्टाचारी हो जाते हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग होना है तो वह संप्रदायिक है।        

यह भी पढ़ेंः- Anand Mohan की रिहाई पर मचे घमासान के बीच बोले नीतीश- रिहाई की मांग करने वाले अब कर रहे विरोध

"विरासत बचाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया"
रालोजद अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने विरासत बचाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता से संघर्ष की ओर उनका कदम हमेशा बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि उनका जो भी राजनीतिक बदलाव हुआ है वह सिर्फकुर्सी के लिए हुआ है। कुशवाहा ने कहा कि तीन दिवसीय शिविर में पार्टी को मजबूत बनाने के साथ ही बिहार के विकास की रुपरेखा तैयार करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों से राय ली जाएगी। शिविर में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में बिहार से पार्टी के 4100 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!