Edited By Nitika, Updated: 06 Sep, 2023 10:28 AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय लिखित अंतिम दो पुस्तक ‘विधान परिषद् सफर' एवं ‘जो कुछ रह गया अनकहा' का विमोचन किया।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय लिखित अंतिम दो पुस्तक ‘विधान परिषद् सफर' एवं ‘जो कुछ रह गया अनकहा' का विमोचन किया। स्व. केदारनाथ पांडेय के पुत्र पुष्कर आनंद ने अपने पिता द्वारा लिखित अंतिम दो पुस्तक जो उनके जीवनकाल में प्रकाशित नहीं हो सकी थी, उस पुस्तक को प्रकाशित करवाया।

मुख्यमंत्री कुमार ने मंगलवार को यहां एक, अणे मार्ग में उन दो पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी एवं स्व. केदारनाथ पांडेय के पुत्र पुष्कर आनंद उपस्थित थे।