"किसी की दाल नहीं गलेगी", बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर ये क्या बोल गए मंत्री विजय चौधरी

Edited By Khushi, Updated: 15 Mar, 2026 03:56 PM

no one will succeed  what minister vijay chaudhary said regarding the rajya sa

Bihar News: बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपने-अपने विधायकों के साथ बैठकें कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी बीच बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने दावा किया है कि एनडीए गठबंधन राज्यसभा की सभी पांच...

Bihar News: बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपने-अपने विधायकों के साथ बैठकें कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी बीच बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने दावा किया है कि एनडीए गठबंधन राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करेगा।

"एनडीए गठबंधन की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है और पांचों सीटों पर उनकी जीत तय है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पार्टी और गठबंधन के नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। सभी नेता शुरुआत से ही यह कह रहे हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राज्यसभा की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा। 

"जब तक चुनाव नहीं हो जाता, तब तक..."
विजय चौधरी ने कहा, “पहले दिन से ही हमारे सभी नेता कह रहे हैं कि एनडीए के सभी घटक दल मिलकर पांचों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। हमें इसको लेकर पूरा भरोसा है।” उन्होंने आगे कहा कि जब तक चुनाव नहीं हो जाता, तब तक विधायक आपस में मिलते-जुलते रहते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है और इससे वोट के गणित पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता भी समझ चुके हैं कि इस चुनाव में उनकी रणनीति सफल नहीं होने वाली है।

"विपक्ष के विधायक खुलकर शहर में घूम रहे हैं"
मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके विधायक खुलकर शहर में घूम रहे हैं, जबकि विपक्षी दल अपने विधायकों को नजरबंद करके रखे हुए हैं। इससे साफ पता चलता है कि किस दल में घबराहट है। व्हिप जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है। इसके तहत सभी विधायकों को पार्टी के निर्देश के अनुसार ही मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और हर चुनाव में ऐसा किया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!