School Closed: अब यहां कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल हुए बंद, ठंड के बीच आ गया बड़ा आदेश

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Dec, 2025 12:15 PM

all schools up to class 8th have been closed in bihar

School Closed: बिहार में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं, भीषण ठंड को देखते हुए अररिया जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए...

School Closed: बिहार में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं, भीषण ठंड को देखते हुए अररिया जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

2 जनवरी तक लागू रहेगा आदेश

जिला दंडाधिकारी सह डीएम विनोद दूहन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान सहित) में कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 2 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के अंतर्गत जारी किया गया है, जो 30 दिसंबर 2025 से प्रभावी होकर 2 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

आदेश के अनुसार, सिर्फ बच्चों को छुट्टी रहेगी, जबकि शिक्षकों को प्रतिदिन स्कूल आना अनिवार्य होगा। हालांकि, 9वीं क्लास से ऊपर की क्लास के लिए पढ़ाई-लिखाई पूरी सावधानी के साथ जारी रहेगी। ये कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!