ललन सिंह की टिप्पणी पर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, राबड़ी देवी बोलीं- उनकी मां और पत्नी कितना पढ़ी हैं...

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Jul, 2024 02:49 PM

opposition created ruckus in both the houses over lalan singh s remarks

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर की गई टिप्पणी मामले को लेकर आज बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्रवाई में विपक्षी दलों का हंगामा देखने को मिला। विधानसभा के अंदर भी विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया तो वहीं, विधान...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): केंद्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर की गई टिप्पणी मामले को लेकर आज बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्रवाई में विपक्षी दलों का हंगामा देखने को मिला। विधानसभा के अंदर भी विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया तो वहीं, विधान परिषद की कार्रवाई के दौरान राजद, कांग्रेस और वामदल के विधान पार्षदों ने जमकर हंगामा किया।

विधान परिषद की कार्रवाई ढाई बजे तक के लिए स्थगित
हंगामे की वजह से विधान परिषद की कार्रवाई ढाई बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। ललन सिंह द्वारा की गई टिप्पणी और राजद विधायक रेखा देवी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई टिप्पणी मामले को लेकर विधान परिषद पोर्टिको में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में सभी विपक्षी दलों के विधान पार्षदों ने हंगामा किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि जब विपक्षी दलों के नेता महिलाओं के अपमान पर सदन में अपनी बात रखना चाहते हैं तो सत्ताधारी दल के नेता सदन में नारेबाजी करते हैं।

'ललन सिंह और मुख्यमंत्री को महिलाओं से मांगनी चाहिए माफी'
राबड़ी देवी ने कहा कि जब हम लोगों की सरकार थी तो हम लोगों ने कभी महिलाओं का अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा कि जदयू के नेता हैं ललन सिंह, केंद्र में मंत्री हैं। वह हमारे बारे में क्या बोले हैं सभी ने सुना है। राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से सवाल पूछा कि उनकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं कि वह दूसरी महिलाओं पर आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बार-बार महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!