Waqf Bill: "वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्ष देश को कर रहा गुमराह", BJP नेता मंगल पांडेय बोले- एक समुदाय विशेष को...

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Mar, 2025 02:38 PM

opposition is misleading the country on wakf amendment bill  mangal pandey

Waqf Bill: बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक-2024 (Waqf Bill) पर विपक्ष देश की जनता को गुमराह कर रहा है।  पांडेय (Mangal Pandey) ने बुधवार...

Waqf Bill: बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक-2024 (Waqf Bill) पर विपक्ष देश की जनता को गुमराह कर रहा है।        

मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड में बड़े संशोधन की तैयारी पूरी कर ली- Mangal Pandey

पांडेय (Mangal Pandey) ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD ) और कांग्रेस (Congress) एक समुदाय विशेष के तुष्टिकरण के लिए महीनों के मंथन के बाद केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) से स्वीकृत वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड (Waqf Board) में बड़े संशोधन की तैयारी पूरी कर ली है। इसे सदन में पेश करने से पहले केंद्र सरकार ने सभी सांसदों की बैठक बुलाई, जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024, वक्फ अधिनियम 1995 में सुधार करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।        

विपक्ष वोट की राजनीति के लिए...- Mangal Pandey

भाजपा (BJP) नेता मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने कहा कि केंद्र सरकार (Central government) की मंशा वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन कर केंद्रीय पोर्टल और डेटाबेस के जरिए वक्फ के पंजीकरण के तरीके को सुव्यवस्थित करना है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज करने से पहले सभी संबंधितों को उचित नोटिस के साथ राजस्व कानूनों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पांडेय ने कहा कि संशोधन विधेयक (Modification Bill) के पीछे का मकसद वक्फ बोर्ड के कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना है। साथ ही महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करना है। वक्फ परिसम्पतियों के समुचित प्रबंधन के साथ ही इसका लाभ गरीबों तक पहुंचे , यह भी सुनिश्चित करना है लेकिन विपक्ष वोट की राजनीति के लिए न केवल एक समुदाय विशेष को भड़का रहा है बल्कि देश को भी गुमराह कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!