बिहार में दुष्कर्मी बाबा! संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिला के साथ किया रेप, मामला दर्ज

Edited By Ramanjot, Updated: 06 May, 2022 05:21 PM

rape with a woman on the pretext of getting a child

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव का है। पीड़ित महिला ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद संतान नहीं होने से परेशान थे। इसी दौरान गांव की ही एक महिला के द्वारा भागीपुर में चिल्का नाथ...

मधेपुरा (राजीव रंजन): बिहार के मुंगेर जिले से संतान प्राप्ति के नाम पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन पर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव का है। पीड़ित महिला ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद संतान नहीं होने से परेशान थे। इसी दौरान गांव की ही एक महिला के द्वारा भागीपुर में चिल्का नाथ के नाम से प्रसिद्ध स्थान पर चिल्का बाबा उर्फ कैलाश पासवान से उपचार कराने की बात कही गई। इसके बाद लगभग 9 महीने से लगातार भागीपुर आया करती थी।

प्रत्येक रात्रि झाड़-फूंक के नाम पर चिल्का बाबा द्वारा पति को घर के बाहर सोने की व्यवस्था कर दिया जाता था और हमें झाड़-फूंक के बहाने घर में रात भर नशीली दवा फूल में मिलाकर खिला दिया करते थे जिसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया जाता था। महिला ने बताया कि बुधवार की रात्रि भी फोन कर बुलाया गया था जिसके बाद दिन की तरह उस रात भी उसी तरह का कार्य किया गया परंतु अचानक होश में आने की वजह से हंगामा किया। लेकिन तांत्रिक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उधर, दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!