"काउंटिंग में धांधली हुई तो सड़कों पर दिखेगा नेपाल जैसा नजारा".... बिहार चुनाव के रिजल्ट से पहले RJD नेता की चेतावनी

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Nov, 2025 12:31 PM

rjd leader sunil singh s statement before bihar election results

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राजद नेता सुनील सिंह ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काउंटिंग में धांधली हुई तो भारी बवाल होगा। सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा दिखेगा। वहीं उनके इस बयान के बाद सियासी हड़कंप मच गया है।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों (Bihar Election Result) से पहले राजद (RJD) नेता सुनील सिंह (Sunil Singh) ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काउंटिंग में धांधली हुई तो भारी बवाल होगा। सड़कों पर नेपाल (Nepal) जैसा नजारा दिखेगा। वहीं उनके इस बयान के बाद सियासी हड़कंप मच गया है। 

इससे पहले राजद ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के रोहतास जिले के एक मतगणना केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) "घुसपैठ" कर दी। राजद ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया और मतगणना केंद्र की पूरी फुटेज जारी करने की मांग की, साथ ही प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया। विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरों की फीड "बंद" कर दी गई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!